CBSE OSM Controversy: सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर उठे सवाल अब एक बड़े विवाद का रूप लेते जा (CBSE OSM Controversy) रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों द्वारा कॉपियों की जांच प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों तथा मूल्यांकन से जुड़ी शिकायतों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा (CBSE OSM System) रही है। इस बीच झारखंड रांची के एक 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत ने अपने ब्लॉग के जरिए एक ऐसी पड़ताल सामने रखी है, जिसने शिक्षा विभाग की नींव हिला (CBSE OSM Portal) दीहै। इस ब्लॉग में उन्होंने सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली से जुड़े टेंडर डॉक्यूमेंट्स को खंगालने का दावा किया है, जिसमें कई कथित गलतियां शामिल हैं।
रांची के 12वीं कक्षा के छात्र सार्थक सिद्धांत ने दावा किया है कि उन्होंने सीबीएसई के पुराने और नए टेंडर दस्तावेजों की तुलना की है। सार्थक के अनुसार, जिस कंपनी को पहले ग्लोबएरेना कहा जाता था और अब कोएम्प्ट (Coempt) के नाम से जाना जाता है, उसके बारे में पहले भी विवाद रहे हैं। आपको कोएम्प्ट के बारे में कुछ जानकारी दूं। इसे पहले ग्लोबरेना के नाम से जाना जाता था, और इसका इतिहास बहुत ही संदिग्ध है। कोएम्प्ट के कारण 23 छात्रों ने आत्महत्या कर ली… अब, मैं आपको आरएफपी (प्रस्ताव के लिए अनुरोध) के बारे में बताना चाहूंगा। इसमें होता यह है कि सरकार टेंडर जारी करती है और बोली लगाने वालों से इसके लिए बोली लगाने को कहती है।
पुरानी और नई आरएफपी की तुलना
सीबीएसई ने यह टेंडर तीन बार जारी की, मैंने पुरानी आरएफपी और नई आरएफपी की तुलना की है, और मुझे कुछ विसंगतियां मिली हैं… पहली विसंगति यह है कि खराब प्रदर्शन से संबंधित तीन खंड थे जिन्हें नई आरएफपी से पूरी तरह हटा दिया गया है। पिछली आरएफपी में, पहले ब्लैकलिस्टेड का एक खंड था, जबकि नई आरएफपी में इसे वर्तमान में ब्लैकलिस्टेड में बदल दिया गया है। बोर्ड किसी ब्लैकलिस्टेड सेवा प्रदाता को क्यों चाहेगा? पहले? तीसरी बात जो मुझे पता चली, वह है 50 करोड़ की सीमा, जिसके तहत पात्रता हासिल करनी थी, और कोएम्प्ट ने इसे 1.7% से पूरा किया... भ्रष्टाचार के मामलों की समय सीमा आधी कर दी गई, और परियोजना मानदंडों में बदलाव किए गए... इससे एक पैटर्न दिखता है कि उद्योग की दिग्गज कंपनी टीसीएस को प्राथमिकता नहीं दी गई, बल्कि कोएम्प्ट को प्राथमिकता दी गई, जो संस्थानों के एक बहुत ही खंडित समूह के रूप में काम करती है।
उन्होंने कहा कि पुराने टेंडर में खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को लेकर तीन महत्वपूर्ण शर्तें थीं, लेकिन नई टेंडर प्रक्रिया में इन्हें हटा दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पहले टेंडर में ऐसी कंपनियों पर रोक थी जो कभी ब्लैकलिस्ट हो चुकी हों, लेकिन नए टेंडर में यह शर्त बदलकर केवल उन कंपनियों तक सीमित कर दी गई जो वर्तमान में ब्लैकलिस्ट हैं। यहां आप एएनआई पर अपलोड यह वीडियो देख सकते हैं।
