DU UG Round 1 Seat Allotment Result 2026 Released: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए यूजी एडमिशन के पहले राउंड का रिजल्ट जारी कर (DU UG Round 1 Seat Allotment Result 2026) दिया है। इसमें 67 कॉलेजों के 221 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में 93,033 कैंडिडेट्स को सीटें अलॉट की (DU UG Round 1 Seat Allotment Result) गई हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए कुल 2,18,284 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि 2,08,043 अभ्यर्थियों ने 13 जुलाई तक एडमिशन प्रोसेस का दूसरा फेज पूरा किया।
किसे कितनी सीटें अलॉट की गई
सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट तैयार करते समय यूनिवर्सिटी ने 1,59,42,385 यूनिक प्रोग्राम-कॉलेज प्रेफरेंस पर विचार किया। यहां कुल अलॉटमेंट में से 42,019 पुरुष और 51,014 महिला कैंडिडेट्स को सीटें अलॉट की गई, जिससे कुल अलॉटमेंट रेट लगभग 86.1 प्रतिशत रहा। वहीं विश्वविद्यालय ने 1,243 सिंगल गर्ल चाइल्ड कैंडिडेट्स और 242 अनाथ कैंडिडेट्स (जिनमें 109 पुरुष और 133 महिलाएं शामिल हैं) को भी सीटें अलॉट की हैं।
कैटेगिरी वाइज सीट अलॉटमेंट
यहां आप पहले राउंड में कैटेगिरी वाइज सीट अलॉटमेंट की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
- अनारक्षित वर्ग (General Category) - 99.9%
- ओबीसी (OBC) - 96.0%
- अनुसूचित जाति (SC) - 95.2%
- ईडब्ल्यूएस - 92.7%
- अनुसूचित जनजाति - 67.3%
- पीडब्ल्यूडी वर्ग - 23.0%

DU UG Round 1 Seat Allotment Result 2026
18 जुलाई तक अलॉट की गई सीट को स्वीकार करें
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शनिवार, 18 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक अपनी आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। भुगतान का लिंक मिलने के बाद उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा करना होगा। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपग्रेड (Upgrade) विकल्प का उपयोग करें और मंगलवार, 21 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक अपनी उच्च प्राथमिकताओं (Higher Preferences) को दोबारा क्रमबद्ध (Reorder) कर सकते हैं।
इस बात का ध्यान रखें
उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित राउंड के भीतर प्रोग्राम फीस जमा करने के बाद उन्हें "अपग्रेड" या "फ्रीज" का विकल्प मिलेगा। जो उम्मीदवार "अपग्रेड" विकल्प चुनेंगे, वे उसी राउंड के दौरान अपनी उच्च प्राथमिकताओं (Higher Preferences) को दोबारा क्रमबद्ध (Reorder) कर सकेंगे, जिसमें उन्हें प्रवेश मिला है। उम्मीदवार संबंधित राउंड की अंतिम तिथि तक अपनी पसंद को जितनी बार चाहें बदल सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश स्थिति, कार्यक्रम, समय-सारिणी और अन्य घोषणाओं से जुड़े अपडेट के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट admission.uod.ac.in पर विजिट करते रहें।
