एजुकेशन

NEET UG Final Answer Key 2026 Released: जारी हुई नीट यूजी री एग्जाम की फाइनल आंसर की, इस लिंक से करें डाउनलोड

NEET UG Re Exam Final Answer Key 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी री एग्जाम की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NEET UG Final Answer Key 2026 Released: यहां डाउनलोड करें नीट यूजी की फाइनल आंसर की

NEET UG Re Exam Final Answer Key 2026 Released: नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG Final Answer Key 2026) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री एग्जाम (NEET UG Re Exam) की फाइनल आंसर की जारी कर (NEET UG Final Answer Key) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

NEET UG Final Answer Key 2026: कब हुआ था नीट यूजी री एग्जाम

बता दें पेपर लीक के चलते नीट यूजी की परीक्षा 3 मई को रद्द की गई थी। इसके बाद एग्जाम 21 जून को निर्धारित था। यहां कुल 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 28 जून 2026 तक का समय दिया गया था। वहीं अब फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Final Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET UG Re Exam Final Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लकि करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

NEET UG Final Answer Key: रिजल्ट जारी होने के बाद की प्रक्रिया

बता दें नीट यूजी का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। यहां 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की काउंसलिंग एमसीसी करवाता है। जबकि 85% स्टेट कोटा की काउंसलिंग संबंधित राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी करवाती है। ऐसे में काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद फिर अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज व कोर्स का विकल्प चुनें। इसके बाद तय समय सीमा के साथ आपको चॉइस लॉक करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article