एजुकेशन

CBSE ने बढ़ाई 12वीं के लिए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन आवेदन की तारीख;जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 12वीं के री-इवैल्युएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 6 जून आधी रात तक थी, जिसे अब एक दिन और आगे बढ़ा दिया गया है।

Image

CBSE Re Evaluation

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने छात्रों के हित में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून आधी रात तक थी,जिसे अब बढ़ाकर 7 जून आधी रात तक कर दिया गया है।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कई छात्रों ने दो जून को शुरू किए गए सीबीएसई के एक पोर्टल पर उत्तर पुस्तिकाओं को देखने तथा सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने में आ रही समस्याओं को उठाया था।

बोर्ड ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि छात्रों के हित में, सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे छात्रों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय और सहायता मिल सकेगी।इसमें कहा गया है कि छह जून (मध्यरात्रि) की समय सीमा को अब बढ़ाकर सात जून (मध्यरात्रि) कर दिया गया है।

CBSE री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के स्टेप्स Steps for Re-Evaluation :

स्टूडेंट्स री-इवैल्यूएशन प्रोसेस के लिए अप्लाई करने के लिए बस इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
  • CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद 'Post Result Activities' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जरूरी क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर और दूसरी जरूरी डिटेल्स, अगर जरूरत हो) का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • वह सर्विस चुनें जिसके लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं: मार्क्स का वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन।
  • सब्जेक्ट चुनें और जरूरी डिटेल्स डालें।
  • री-इवैल्यूएशन रिक्वेस्ट के लिए, उन सवालों के नंबर चुनें जिन्हें आप रिव्यू करवाना चाहते हैं।
  • ऑनलाइन पेमेंट तरीकों से लागू फीस का पेमेंट करें।
  • एप्लीकेशन सबमिट करें और कन्फर्मेशन रसीद डाउनलोड करें।
  • CBSE री-इवैल्यूएशन 2026 फीस और पेमेंट डिटेल्स
  • री-इवैल्यूएशन या वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को तय फीस ऑनलाइन पे करनी होगी।

लेटेस्ट अपडेट्स में शेयर किया गया फीस स्ट्रक्चर नीचे दिया गया है:

  • स्टेज 1: आंसर शीट की स्कैन की हुई कॉपी पाना – Rs 100 प्रति सब्जेक्ट
  • स्टेज 2: मार्क्स/पाई गई गलतियों का वेरिफिकेशन – Rs 100 प्रति सब्जेक्ट
  • स्टेज 3: री-इवैल्यूएशन/री-चेकिंग – Rs 25 प्रति सवाल

CBSE कक्षा 12 पुनर्मूल्यांकन 2026 : किस चीज के लिए कर सकते हैं आवेदन ?

जो छात्र CBSE 12वीं की परीक्षा में शामिल होते हैं, वे इन चीजों के लिए आवेदन कर सकते हैं: अंकों का सत्यापन, अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन की हुई कॉपी प्राप्त करना, या विशिष्ट उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करना।
Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article