एजुकेशन

CBSE New Syllabus: अभी नहीं बदलेगा सीबीएसई का सिलेबस, बोर्ड ने किताबों को लेकर दी सफाई

CBSE New Syllabus: सीबीएसई ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि वह बोर्ड की वेबसाइट www.cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध पाठ्यक्रम 2024-25 को सभी छात्रों और शिक्षकों के साथ साझा करें।

Image

CBSE New Syllabus

CBSE New Syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नया पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि इस साल कक्षा 3 और 6 के अलावा अन्य किसी भी कक्षा के पाठ्यक्रम या पाठ्यपुस्तक में बदलाव नहीं दिया जाएगा। हालांकि, कक्षा 3 और 6 का नया पाठ्यक्रम जारी होने तक साल 2023 की कितबों से पढ़ाई कराई जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस साल कक्षा 3 और कक्षा 6 के अलावा अन्य किसी कक्षा के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही बोर्ड ने स्कूलों को पिछले शैक्षणिक सत्र ही तरह ही पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करने का निर्देश दिया है।

सीबीएसई ने दिया स्पष्टीकरण

सीबीएसई ने एक्स (पहले ट्विटर) पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करने और अधिक स्पष्टता के लिए यह दोहराया जाता है कि कक्षा 3 और 6 के अलावा अन्य सभी कक्षाओं के लिए मौजूदा पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्कूलों को एक बार फिर निर्देश दिया जाता है कि वे इन कक्षाओं के लिए उन्हीं पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करना जारी रखें, जैसा उन्होंने पिछले शैक्षणिक वर्ष (2023-24) में किया था।

एनसीईआरटी ने सीबीएसई को किया सूचित

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने 18 मार्च 2024 को सीबीएसई को एक पत्र के माध्यम से सूचित किया था कि कक्षा 3 और 6 के लिए नया सिलेबस और पाठ्यपुस्तक अभी तैयार किया जा रहा है। ऐसे में स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वह साल 2023 तक एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित पाठ्यपुस्तकों के स्थान पर कक्षा 3 और 6 के लिए नए पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों का पालन करें।

वेबसाइट पर देखें पाठ्यक्रम

सीबीएसई ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि वह बोर्ड की वेबसाइट www.cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध पाठ्यक्रम 2024-25 को सभी छात्रों और शिक्षकों के साथ साझा करें। कक्षा IX-XII 2024-25 के लिए सीबीएसई पाठ्यक्रम को लिंक-सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाठ्यक्रम https://cbseacademic.nic.in/curriculum 2025.html पर देखा जा सकता है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article