एजुकेशन

CBSE Class 12 Result 2026: पिछले 5 साल में कब-कब आया सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम, जानें पास परसेंटेज

CBSE 12th result Last 5 Year Trend : एक बार जारी होने के बाद सीबीएसई इंटर का रिजल्ट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर उपलब्ध रहेगा। बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में चलिये बात करते हैं पिछले पांच सालों के रुझानों पर...

Image

CBSE 12th result Last 5 year trend

CBSE 12th Class Result 2026 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 11 मई 2026 को CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर सकता है। बोर्ड की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन जिन उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी है, वे CBSE के रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। CBSE 12वीं कक्षा के रिजल्ट अन्य आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर भी उपलब्ध होंगे, जिनमें cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in शामिल हैं। छात्र बेसब्री से इंटर के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में चलिये नजर डालते हैं पिछले 5 सालों में सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कब-कब आया...

कहां जारी होगा सीबीएसई का रिजल्ट ?

बोर्ड मोबाइल ऐप्स - Digilocker और UMANG पर रिजल्ट का लिंक जारी करेगा। CBSE 12वीं का रिजल्ट लिंक SMS के ज़रिए भी उपलब्ध होगा। CBSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा पूरे देश और विदेश में 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा एक ही पाली में - सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की गई थी। पिछले रुझानों के अनुसार, CBSE रिजल्ट की घोषणा की तारीख और समय शेयर नहीं करेगा।

सीबीएसई नहीं जारी करेगा PC

बोर्ड CBSE कक्षा 12 के रिजल्ट की घोषणा के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित नहीं करेगा। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद, रिजल्ट की डीटेल्स और रिजल्ट के बाद की गतिविधियों से संबंधित नोटिस जारी किया जाएगा, जो बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

पिछले पांच सालों में सीबीएसई 12वीं का पासिंग प्रतिशत CBSE Class 12th last 5 year pass %

  • 2025: 88.39%
  • 2024: 87.98%
  • 2023: 87.33%
  • 2022: 92.71%
  • 2021: 99.37%
2021–2025 के नतीजों के आधार पर CBSE कक्षा 12 के रुझान दिखाते हैं कि महामारी के दौर के बाद पास होने का प्रतिशत 87–88% की सीमा में स्थिर हो गया है, जबकि 95%+ अंक लाने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। मुख्य रुझानों में लड़कियों का लगातार लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करना, कुल उम्मीदवारों की संख्या में वृद्धि, और दक्षिणी क्षेत्र का अक्सर प्रदर्शन में सबसे आगे रहना शामिल है।

CBSE कक्षा 12 पिछले 5 वर्षों के रुझान (2021-2025)

  • 2021 में विशेष मूल्यांकन के कारण 99.37% रहा। 2025 में यह 88.39%, 2024 में 87.98% और 2023 में 87.33% रहा।
  • पास होने का प्रतिशत औसत रहने के बावजूद ज्यादा स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है। NDTV और The Indian Express के अनुसार 95% से ज्यादा स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या आठ सालों में लगभग दोगुनी हो गई है।
  • 2018 में जहां 12,737 छात्रों ने ये उपलब्धि हासिल की थी, वहीं 2025 में ये संख्या बढ़कर 24,867 हो गई।

पिछले पांच सालों में कब-कब आया रिजल्ट ?

साल 2025 की बात करें तो सीबीएसई इंटर का रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। 2024 में भी रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। वहीं 2023 में 12 मई को रिजल्ट की घोषणा की गई थी। साल 2022 में 22 जुलाई को रिजल्ट घोषित किया गया था। साल 2021 में सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को दोपहर 2 बजे जारी किया गया था।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article