एजुकेशन

CBSE Class 10th Second Exam Result 2026: क्या कल जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट, cbseresults.nic.in पर कर सकेंगे चेक

CBSE Class 10th Second Exam Result 2026 Oncbse.gov.in, cbseresults.nic.in (सीबीएसई 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं के नतीजे का ऐलान कर (CBSE 10th Second Exam Result 2026) सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट की तारीख व समय को लेकर किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं (CBSE Class 10th Second Exam Result) किया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, Digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

Image

CBSE Class 10th Second Exam Result 2026: क्या कल जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट, cbseresults.nic.in पर कर सकेंगे चेक

CBSE Class 10th Second Exam Result 2026 Oncbse.gov.in, cbseresults.nic.in (सीबीएसई 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट): सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं सेकेंड एग्जाम की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने (CBSE Class 10th Second Exam Result 2026) वाला है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर क्लास 10 के दूसरे बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर (CBSE 10th Second Exam Result) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट का ऐलान जून के अंत में कभी भी जारी हो सकता है। ऐसे में अब जून का महीना खत्म होने में मात्र 1 दिन बचे हैं। इंप्रूवमेंट की मार्कशीट किसी भी वक्त जारी हो सकती है। हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख व समय को लेक र कोई पुष्टि नहीं की है।

CBSE 10th Result Second Exam 2026: कब जारी होगा सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट से संबंधित अभी किसी प्रकार की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।

CBSE Class 10th Result 2026: कब जारी हुआ था 10वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

बता दें सीबीएसई ने ने 16 अप्रैल को क्लास 10 की मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे। यहां कुल पास प्रतिशत 93.70 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। यहां लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.60 प्रतिशत देखने को मिला था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CBSE Class 10th Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Second Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CBSE 10th Second Board Exam Result 2026: इस बार कुल इतने लाख छात्र परीक्षा में शामिल

जानकारी के अनुसार, मई में आयोजित की गई सेकंड बोर्ड परीक्षा में 6.68 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं 2025 में 1,38,898 छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 67,620 छात्र पास हुए। वहीं 2024 में 1,27,473 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और इसमें से केवल 37,957 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। जबकि 2023 में 1,27,622 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 60,551 छात्र पास हुए। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट पिछली बार से अच्छा देखने को मिल सकता है।

CBSE 10th Second Board Exam Result: डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवाने के साथ डिजिलॉकर पर भी जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डिजिलॉकर से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CBSE Class 10th Second Exam Result 2026 Via Digilocker: डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. DigiLocker की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं।
  2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या लॉगिन डिटेल्स की मदद से साइन इन करें।
  3. यहां लॉगिन के बाद CBSE का विकल्प चुनें।
  4. अब Class 10 Marksheet पर क्लिक करें।
  5. यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  6. मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं सेकेंड एग्जाम के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट व सीबीएसई के ट्विटर अकाउंट पर नजर बनाए रखें।
Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article