एजुकेशन

CBSE Date Sheet 2027: कब से शुरू हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा, देखें पिछले सालों का ट्रेंड

CBSE Date Sheet 2027: CBSE आमतौर पर बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल साल खत्म होने से पहले जारी करता रहा है। हालांकि, डेटशीट जारी होने की तारीख हर साल अलग रही है। देखें पिछले सालों का ट्रेंड

Image

कब से शुरू हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा

CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी नहीं की है। लेकिन छात्रों के लिए यह बहुत जरूरी अपडेट है, इसलिए वे इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि CBSE Date Sheet 2027 Date क्या है? भले बोर्ड ने कोई तारीख नहीं बताई, लेकिन हम पिछले सालों के ट्रेंड से अंदाजा लगा सकते हैं कि CBSE 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल कब तक आएगा।

पिछले वर्षों में कब जारी हुई डेटशीट?

CBSE आमतौर पर बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल साल खत्म होने से पहले जारी करता रहा है। हालांकि, डेटशीट जारी होने की तारीख हर साल अलग रही है। 2025 की परीक्षाओं का टाइमटेबल 20 नवंबर 2024 को आया था। इससे पहले 2024 की डेटशीट 12 दिसंबर 2023 और 2023 की डेटशीट 29 दिसंबर 2022 को जारी की गई थी।

डेटशीट जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। टाइमटेबल में परीक्षा की तारीख, विषय, परीक्षा का समय और परीक्षा के दौरान पालन किए जाने वाले जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी भी बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

CBSE Board Exam 2027 Expected Date

अभी CBSE ने 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की शुरुआत या समाप्ति की तारीख घोषित नहीं की है। इसलिए छात्रों को सोशल मीडिया या अन्य अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर मौजूद खबरों को सच नहीं मानना चाहिए या फिर उस खबर को सीबीएसई की आधिकारिक साइट से क्रॉस चेक जरूर कर लें।

  • 2026 में कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित हुई थी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चली थीं।
  • 2025 में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुई थीं।
  • 2024 में कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च और कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

बहरहाल, इन तारीखों के आस-पास 2027 बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है, लेकिन जो जरूरी बात है वो है कि छात्रों को अपनी तैयारी अभी से बेहतर कर लेनी चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article