एजुकेशन

CBSE Class 10 English: इंग्लिश पेपर सरल लेकिन लंबा, जानें छात्रों की प्रतिक्रिया व कैसा रहा एग्जाम

CBSE Class 10 English Question Paper 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने आज 10वीं इंग्लिश पेपर का आयोजन किया था। यहां छात्रों से मिली जुली प्रतिक्रिया को शेयर किया जा रहा हे।

Image

सीबीएसई कक्षा 10वीं अंग्रेजी का पेपर

CBSE Class 10 English Question Paper 2024 Review and Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने आज 26 फरवरी, 2024 को 10वीं इंग्लिश (भाषा और साहित्य) पेपर का आयोजन किया था। यहां छात्रों से मिली जुली प्रतिक्रिया को शेयर किया जा रहा हे। सीबीएसई 10वीं डेटशीट के अनुसार, अगली मुख्य परीक्षा 2 मार्च को साइंस की होगी। देखें कैसा रहा आज का पेपर, छात्रों ने क्या दी प्रतिक्रिया

CBSE Class 10 English question paper was easy - आसान था पेपर

छात्रों की प्रारंभिक प्रतिक्रियाओं के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 अंग्रेजी का प्रश्न पत्र आसान था। इस बारे में शिक्षकों ने भी साझा किया कि गद्यांश यानी पैसेज वाले सेक्शन (passage questions) के सवाल बहुत आसान थे।

CBSE Class 10 English question paper was Lenghty - लंबा था पेपर

कई छात्रों ने पेपर को आसान के साथ साथ लंबा भी कहा। सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी सैंपल पेपर (CBSE 10th English sample paper) के अनुसार, भाषा और साहित्य प्रश्न पत्र में तीन खंड होते हैं- पढ़ना, व्याकरण और लेखन और साहित्य (Reading, Grammar & Writing and Literature)

CBSE Class 10 English Paper 80 अंकों का था और छात्रों को परीक्षा खत्म करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया था। सेक्शन ए, कम्यूनिकेटिव इंग्लिश रीडिंग स्किल के 22 अंक थे। सेक्शन बी- राइटिंग स्किल सेक्शन 22 अंकों का था। तीसरा सेक्शन था ग्रामर जो कि 10 अंकों का था।

ग्रामर के बारे में बात करते हुए छात्रों ने बताया कि ग्रामर काफी आसान थी। उन्होंने साझा किया कि Literature सेक्शनकी कठिनाई पूरे सेट में समान थी। सब्जेक्टिव प्रश्नों की बात करें तो छात्रों ने बताया कि प्रश्न आसान थे। कुल मिलाकर प्रश्न पत्र आसान था।

सीबीएसई ने आज कक्षा 10 की अंग्रेजी परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच एक ही पाली में आयोजित की। सीबीएसई छात्रों को परीक्षा पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया था। पैटर्न का पालन करते हुए, छात्रों को प्रश्नों को अच्छी तरह से समझने के लिए कुल 15 मिनट का समय दिया गया।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article