एजुकेशन

CBSE Class 10 Compartment Result 2026: सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द, जानें वेबसाइट नहीं खुले तो कैसे देख सकेंगे परिणाम

सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार साइट आसानी से एक्सेस नहीं होती है, ऐसे में जानें दूसरे किन तरीकों से​ रिजल्ट को देखा जा सकता है।

Image

CBSE Class 10 Compartment Result 2026

CBSE Class 10 Compartment Result 2026 Kab Aayega Expected Date Time Website: सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर से देखा जा सकेगा। ध्यान रहे, रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार साइट आसानी से एक्सेस नहीं होती है, ऐसे में जानें दूसरे किन तरीकों से रिजल्ट को देखा जा सकता है।

CBSE Class 10 Compartment Result 2026 Date Time

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट या सेकेंड बोर्ड परीक्षा दी है, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल के जरिए ऑनलाइन देख सकेंगे।

CBSE Class 10 Compartment Result 2026 Kaise Dekhen

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट या CBSE रिजल्ट पोर्टल पर जाएं।

2. होमपेज पर Class 10 Compartment/Second Board Examination Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

4. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

6. रिजल्ट को चेक करने के बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

वेबसाइट नहीं खुले तो इन तरीकों से देखें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के समय एक साथ बड़ी संख्या में छात्र वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं। ऐसे में ज्यादा ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट कुछ समय के लिए धीमी हो सकती है या खुलने में परेशानी आ सकती है। ऐसी स्थिति में छात्र DigiLocker या UMANG App के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होने के बाद इन प्लेटफॉर्म पर भी परिणाम की जानकारी मिल सकती है।

मार्कशीट में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

CBSE 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट की ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र के परीक्षा परिणाम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल का नाम व कोड शामिल होगा। इसके अलावा प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, ग्रेड, इंटरनल असेसमेंट के अंक और रिजल्ट स्टेटस भी दिया जाएगा। रिजल्ट स्टेटस में Pass या Compartment जैसी जानकारी दिखाई दे सकती है। मार्कशीट में CGPA या प्रतिशत से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध हो सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article