CBSE Board 10th English Sample Paper 2024: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो गई हैं और ये 13 मार्च 2024 को खत्म हो जाएंगी। इस कड़ी में 26 फरवरी 2024 को 10वीं के इंग्लिश सब्जेक्ट का पेपर है। ऐसे में जो छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वो इंग्लिश का सैंपर पेपर यहां देख सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं English Communicative और English Language and Literature की परीक्षा 16 फरवरी को एक शिफ्ट में होगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। आइए सैंपल पेपर पर औप मार्किंग पैटर्न पर एक नजर डालते हैं।
चार सेक्शन में होगा CBSE 10th English का पेपर
सीबीएसई बोर्ड की तरफ से छात्रों की मदद के लिए सब्जेक्ट वाइज सैंपल पेपर वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जारी सैंपल पेपर के अनुसार इंग्लिश का पेपर कुल 80 मार्क्स के लिए होगा। 10वीं इंग्लिश का पेपर कुल चार सेक्शन में बंटा होगा। हर सेक्शन के लिए अलग-अलग मार्क्स निर्धारित है।
सेक्शन A Reading Skills: सीबीएसई 10वीं इंग्लिश का पेपर में पहले सेक्शन रीडिंग स्किल का होगा। इसके लिए 22 मार्क्स निर्धारित है। इसमें सबसे पहले दिए गए पैसेज को पढ़ना होगा, जिससे 12 अंकों के 10 सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद टेबल दिया गया होगा. इस टेबल को ध्यान से समझना होगा। अगले 10 मार्क्स के सवाल इस टेबल से ही होंगे।
सेक्शन B Writing Skills: पेपर में दूसरा सेक्शन राइटिंग स्किल्स का होगा। इसके लिए भी 22 मार्क्स तय किए गए हैं। इसमें सबसे पहले 50 शब्द का इमेल राइटिंग आएगा। इसके लिए 3 अंक मिलेंगे। इसके बाद 100 शब्द का निबंध लेखन होगा, जिसके लिए 4 अंक निर्धारित है। इसके बाद 120 शब्द का लेटर राइटिंग होगा। इसके लिए 7 अंक मिलेंगे। अंत में 150 शब्द का एक आर्टिकल लिखना होगा, जिसके लिए 8 अंक तय किए गए हैं।
सेक्शन C Grammar: तीसरा सेक्शन इंग्लिश ग्रामर का होगा। इसके लिए 10 मार्क्स निर्धारित हैं। इसमें Fill the Blanks, Do as Directed और Complete the Paragraph जैसे सवाल होंगे।
सेक्शन D Literature Textbook: लास्ट में चौथा सेक्शन 26 अंकों के लिए लिटरेचर टेक्स्टबुक का होगा। इसमें पैसेज पढ़कर लॉन्ग क्वेश्चन के आंसर देने होंगे। इसमें Poem Writing, Visual Imagery जैसे सवालों के जवाब देने होंगे।
