एजुकेशन

CBSE Board Exam 2024: अगर अभी तक नहीं देखा सीबीएसई बोर्ड 2024 का सैंपल पेपर, तो यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 18, 2023, 10:45 AM IST

CBSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा 2024 से पहले कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए सैंपल पेपर कुछ समय पहले जारी किए थे, अगर आपने अभी तक इन पेपर्स को नहीं देखा है, तो यहां से चेक करें, और अभी से तैयारी बनाकर चलें।

Image

सीबीएसई बोर्ड 2024 का सैंपल पेपर (image - canva)

CBSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड के छात्र जरूर ध्यान दें, बोर्ड ने कुछ समय पहले 2024 के लिए कक्षा 10वीं व 12वीं का सैंपल पेपर जारी किया था, जिन छात्रों ने अभी तक नहीं देखा है, वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इन्हें चेक कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड 2024 परीक्षा के लिए अभी से अच्छी तैयारी करने की जरूरत है, ऐसे में इन पेपर्स की मदद से अभ्यास शुरू कर दें।

CBSE 10th 12th Exam 2024:फरवरी में होगी बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 10 और 12 की अंतिम परीक्षा 2024 फरवरी के मध्य में शुरू होने वाली है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र cbseacademic.nic.in से प्रत्येक विषय के लिए सैंपल पेपर (CBSE Class 10th 12th Sample Paper 2024) चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें, सैंपल पेपर्स के अभ्यास से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न और पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद मिल सकती है। सैंपल पेपर को हल करने से छात्रों को उनकी गति और सटीकता में सुधार करने में भी मदद मिलेगी।

सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं सैंपल पेपर 2024 कैसे डाउनलोड करें

  • छात्र cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  • सैंपल पेपर टैब खोलें और फिर SQP 2024-25 पर क्लिक करें।
  • कक्षा और विषय का चयन करें।
  • पीडीएफ सैंपल पेपर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें।
Direct Link - CBSE Class 10th Sample Paper

सीबीएसई कक्षा 10 और 12 दोनों की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो सकती हैं। बोर्ड ने एक हालिया अधिसूचना में कहा कि ये परीक्षाएं (CBSE 10th 12th Exam 2024) 55 दिनों तक चलेंगी और 10 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है। प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं की डेट शीट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article