एजुकेशन

CBSE 10th Social Science Sample Paper: 6 सेक्शन में होंगे 37 सवाल, जानें कैसा होगा सीबीएसई 10वीं सोशल साइंस का पेपर

CBSE Board 10th Social Science Sample Paper 2024: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से सोशल साइंस सब्जेक्ट की परीक्षा 7 मार्च को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा का पेपर कुल 6 सेक्शन में होगा। इसमें MCQs, शॉर्ट क्वेश्चन, लॉन्ग क्वेश्चन और मैप वर्क से सवाल होंगे।

Image

CBSE Board 10वीं सोशल साइंस की परीक्षा

Photo : iStock

CBSE Board 10th Social Science Sample Paper 2024: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इस कड़ी में कल यानी 07 मार्च 2024 को सीबीएसई बोर्ड 10वीं के सोशल साइंस की परीक्षा है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र एग्जाम से पहले सैंपल पेपर चेक कर लें। साथ ही मार्किंग सिस्टम का भी ध्यान रखें।

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं के छात्रों के लिए हर विषय का सैंपल पेपर जारी किया गया है। जारी सैंपल पेपर के अनुसार, सोशल साइस का पेपर कुल 6 सेक्शन में आएगा। इसमें कुल 37 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा तीन घंटे की होगी। सेक्शन वाइज मार्किंग सिस्टम नीचे देख सकते हैं।

CBSE 10th Social Science का पेपर कैसा होगा?

सेक्शन A: सोशल साइंस पेपर का पहला सेक्शन बहुविकल्पीय सवालों वाला होगा। इस सेक्शन में कुल 20 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। ऐसे में यह सेक्शन कुल 20 अंकों के लिए होगा।

सेक्शन B: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के सोशल साइंस में दूसरा पेपर कुल 4 सवालों का होगा। इस सेक्शन में सवालों का जवाब अति लघु उत्तरीय यानी महज 40 शब्दों में देना होगा। इसमें हर सवाल के लिए दो अंक निर्धारित हैं। ऐसे में पूरा सेक्शन कुल 8 अंकों का होगा।

सेक्शन C: तीसरे सेक्शन की बात करें तो इसमें 5 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें शॉर्ट आंसर 60 शब्दों का देना होगा। हर सवाल के लिए 3 अंक निर्धारित है। यह सेक्शन कुल 15 अंकों का होगा।

सेक्शन D: सोशल साइंस की परीक्षा में चौथा सेक्शन लॉन्ग आंसर के लिए होगा। इसमें भी चार सवाल पूछे जाएंगे। बता दें कि हर सवाल का जवाब कम से कम 120 शब्दों में देना अनिवार्य है। इस सेक्शन में हर सवाल के लिए 5 अंक निर्धारित है। ऐसे में यह सेक्शन 20 अंकों का होने वाला है।

सेक्शन E: सीबीएसई की तरफ से जारी सैंपल पेपर के अनुसार, पांचवा सेक्शन केस बेस्ड सवालों का होगा। इसमें कुल 3 सवाल होंगे और हर सवाल का जवाब 100 शब्दों में देना होगा। इसमें हर सवाल के लिए 4 अंक निर्धारित है।

सेक्शन F: अंत में छठा सेक्शन मैप वर्क का होगा। इसमें एक सवाल होगा, जिसके लिए पांच अंक निर्धारित है। इसमें इतिहास से 2 अंकों और भूगोल से 3 अंकों का सवाल होगा। इसके लिए मैप भी दिया जा सकता है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article