CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई (CBSE) 12वीं का परिणाम जारी होने पर अक्सर वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है, जिस कारण वेबसाइट क्रैश हो जाती है या सर्वर डाउन हो जाता है। वहीं ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या भी आती है। ऐसे समय में रिजल्ट न चेक कर पाने पर छात्र की चिंता बढ़ जाती है। लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि छात्र IVRS का लाभ उठाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। तो आइए आपको बताएं कि कैसे आप IVRS के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
क्या है IVRS?
इस सुविधा लाभ उठाने से पहले छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है कि यह सिस्टम है क्या? बता दें कि IVRS सिस्टम की फुल फॉर्म 'Interactive Voice Response System' है। इसमें छात्रों को कंप्यूटराइज्ड अवाज के माध्यम से परिणाम में प्राप्त अंकों की जानकारी मिल जाती है। इसके लिए छात्रों को इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि छात्र एक कॉल पर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बस उन्हें निर्देशों का पालन सही से करना है।
CBSE 12th Result IVRS नंबर क्या है
सीबीएसई आमतौर पर दिल्ली के स्थानीय छात्रों और देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए अलग-अलग नंबर जारी करता है। परिणाम वाले दिन ये नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होते हैं। आमतौर पर, दिल्ली के लिए 24300699 और देश के अन्य क्षेत्रों के लिए 011-24300699 जैसे नंबरों का उपयोग किया जाता है। छात्रों कॉल करने से पहले अपने क्षेत्र का कोड जरूर जांच लें।
फोन पर रिजल्ट देखने के ये डिटेल्स जरूरी
IVRS के माध्यम से अंक जानने के लिए आपके पास एडमिट कार्ड का होना अनिवार्य है। कॉल के दौरान सिस्टम आपसे निम्नलिखित जानकारी मांगेगा-
आपका रोल नंबर (Roll Number)
स्कूल कोड (School Code)
एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID)
इन डिटेल्स को फोन के की-पैड का उपयोग करके दर्ज करना है। प्रक्रिया पूरी होते ही आपका रिजल्ट आपको बताया दिया जाएगा।
पसंदीदा भाषा का चयन
जैसे ही आप नंबर डायल करेंगे, सिस्टम आपसे पसंदीदा भाषा (जैसे हिंदी या अंग्रेजी) चुनने को कहेगा। भाषा चुनने के बाद, आपको अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करने होंगे। विवरण सही पाए जाने पर, सिस्टम विषय-वार आपके प्राप्त अंकों की घोषणा करेगा। कॉल के दौरान एक पेन और कागज साथ रखें ताकि आप अपने मार्क्स तुरंत नोट कर सकें।
कितना है IVRS कॉल चार्ज
छात्रों को बता दें कि यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त नहीं होती है। प्रति मिनट कॉल के लिए एक निश्चित शुल्क आपके मोबाइल बैलेंस से काटा जा सकता है। इसके अलावा, परिणाम के दिन भारी कॉल वॉल्यूम के कारण लाइनें व्यस्त भी मिल सकती हैं, ऐसी स्थिति में धैर्य रखें और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।
