CBSE 12th Re Evaluation Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कक्षा 12वीं रीवैल्युएशन और वेरिफिकेशन के नतीजे का ऐलान कर (CBSE 12th Re Evaluation Result 2026) दिया है। वहीं रीवैल्युएशन के बाद रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल के CBSE कक्षा 12वीं में 500 में से 500 अंक हो (CBSE 12th Re Evaluation Result) गए हैं। इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में काफी खुशी का माहौल है। अवनी ने बताया कि जब पहली बार परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था तब उन्हें अपने कुछ विषयों में अपेक्षाकृत कम मार्क्स मिले थे।
उन्होंने बताया कि इंग्लिश में मेरे 19 अंक कट गए थे, जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। इंग्लिश मेरा पसंदीदा और सबसे मज़बूत विषय था। इसीलिए मैंने री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया था। बिजनेस स्टडीज में भी 5 अंक कटे थे। मुझे पहले ही 3 विषयों में 100 में से 100 अंक मिल चुके थे। अब मेरा स्कोर 24 अंक बढ़ गया है।
CBSE 12th Re Evaluation Result: पहले थे इतने मार्क्स
उन्होंने बताया कि फुल मार्किंग के मार्क्स नहीं दिए गए थे। जैसे अंग्रेजी में हर प्रश्न में जो 2 मार्क्स या 5 नंबर का है उसमें 0.5 मार्क्स काटे गए थे। यही कारण है कि इतना गैप आ गया था। अवनी ने कहा कि उन्हें आगे चलकर बिजनेस और फाइनेंस साइड ही रहना है। बता दें पहले अवनी के कुल 95.2 मार्क्स थे।
अवनी की यह सफलता उन विद्यार्थियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश है, जो अपने अंकों को लेकर असमंजस में रहते हैं। यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके प्रदर्शन के अनुरूप अंक नहीं मिले हैं, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुनर्मूल्यांकन का लाभ उठा सकता है।
