एजुकेशन

CBSE 10th Second Exam Result 2026: किसी भी वक्त जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेकेंड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

CBSE 10th Second Exam Result 2026 Kab Aayega: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

CBSE Class 10th Second Exam Result 2026: जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट

CBSE 10th Second Exam Result 2026 Kab Aayega: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं सेकेंड एग्जाम की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (CBSE 10th Second Exam Result 2026) खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर (CBSE 10th Second Exam Result) सकता है। हालांकि अभी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख व समय को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

CBSE Class 10th Second Exam Result 2026: कब हुई थी सीबीएसई बोर्ड सेकेंड एग्जाम j

बता दें सीबीएसई दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,68,854 छात्र शामिल हुए हैं। इसमें लगभग 5.25 लाख छात्रों ने अपने अंक सुधारने के लिए आवेदन किया था, जबकि 85 हजार से अधिक छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CBSE Class 10th Second Exam Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Board Class 10th Second Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CBSE 10th Second Exam Result 2026: पास होने के लिए इतने मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के सेकेंड एग्जाम की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों को फेल माना जाएगा।

CBSE Class 10th Second Exam Result: यहां देखें कुल पास पर्सेंटेज

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के पहले फेज का रिजल्ट जारी हो गया है। पहले फेज में कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा, जो पिछले साल के 93.66% से थोड़ी ज्यादा है। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99% रहा, जबकि लड़कों का 92.69% रहा।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article