Khatu Shyam ke Bhajan Lyrics: जब जीवन की राह में मुश्किलें घेरने लगती हैं और मन को किसी सहारे की तलाश होती है, तब लाखों भक्तों की जुबां पर एक ही नाम आता है- खाटू श्याम। राजस्थान के सीकर जिले में विराजमान बाबा श्याम को कलियुग में हारे का सहारा और शीश के दानी के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा श्याम को याद करने वाले भक्तों की पुकार वे जरूर सुनते हैं।
आज देवउठनी एकादशी के मौके पर खाटू श्याम जी का जन्मदिन मनाया जाता है, ऐसे में अगर आप भी बाबा श्याम के भक्त हैं और उनके भजन लिखित में पढ़ना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें 5 लोकप्रिय श्याम भजन (Khatu Shyam Ji Ke Bhajan)। इन्हें आप बाबा श्याम की पूजा में गा सकते हैं।
तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना भजन लिरिक्स हिंदी में | Teen Baan ke Dhari lyrics in Hindi
अंधेरो की नगरी से, कैसे मैं पार जाऊं,
श्याम अब लेने आजा, हौसला हार ना जाऊं,
तीन बाण के धारी, तीनो बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना,
हारे के सहारे मेरे हारे के सहारे,
हारे के सहारे, मेरी हार हराओ ना,
तीन बाण के धारी, तीनो बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना।।
तूफानों ने घेर लिया, मुझे राह नजर ना आवे,
तुम बिन कौन मेरा जो, मेरी बांह पकड़ ले जावे,
भटक रहा राहों में बाबा, पार लगाओ ना,
तीन बाण के धारी, तीनो बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना।।
किसको रिश्ते गिनवाऊँ, किसे जात बताऊँ मैं,
क्या क्या जख्म दिए जग ने, किसे घात दिखाऊं मैं,
बिन कुछ पूछे श्याम हमारा, कष्ट मिटाओ ना,
तीन बाण के धारी, तीनो बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना।।
अनजानी नगरी में, सब अनजाने लगते है,
हम तो तेरी याद में, रो रो रातें जगते है,
बहता इन आँखों से बाबा, नीर थमाओ ना,
तीन बाण के धारी, तीनो बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना।।
कृष्ण को जिसने दान दिया, उस दानी के आगे,
हमने सुना तेरा नाम लिए से, संकट सब भागे,
‘छोटू’ की विपदा को बाबा, आग लगाओ ना,
तीन बाण के धारी, तीनो बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना।।

तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना भजन लिरिक्स हिंदी में
हारा हूँ बाबा... Khatu Shyam ka prasidh bhajan Lyrics
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,
जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है,
मेरे मांझी बन जाओ मेरी नाव चला जाओ,
बेटे को बाबा श्याम गले लगा जाओ,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,
मैंने सुना है तू दुखड़े मिटाता ,
बिन बोले भक्तों की बिगड़ी बनाता,
मिलता ना किनारा है ना कोई और सहारा है,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,
तुमसे ही जीवन मेरा ओ मेरे बाबा,
कैसे चलेगा समझ ना आता,
तुम धीर बंधाते हो तो साँसें चलती हैं,
मुझे समझ ना आता है मेरी क्या गलती है,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,
परिवार मेरा तेरे गुण है जाता,
दोषी तो मैं हूँ उन्हें क्यों सताता,
उनको भी भरोसा है तूने पाला पोसा है,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है…
हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं भजन के बोल (श्याम बाबा के लेटेस्ट भजन लिखित में)
हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं,
ये दुनिया वाले जलते हैं,
हम तो बाबा के भरोसे चलते है,
बाबा ने हमको चलना सिखाया,
सब भक्तो से मिलना सिखाया,
हम तो सीना तान निकलते हैं,
हम तो बाबा के भरोसे चलते है,
बाबा हमारा साथी कहाए,
बन के सहारा नाती कहाए,
हम तो इनके भरोसे पलते हैं,
हम तो बाबा के भरोसे चलते है,
दुनिया वाले क्या पहचाने,
श्याम हमारे दिल की जाने,
इनके नाम से संकट टलते हैं,
हम तो बाबा के भरोसे चलते है,
‘दास कन्हैया’ भजन सुनाए,
बाबा ये तेरी किरपा चाहे,
इनके नाम के दीपक जलते हैं,
हम तो बाबा के भरोसे चलते है,
हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं,
ये दुनिया वाले जलते हैं,
हम तो बाबा के भरोसे चलते है,
गजब मेरे खाटू वाले भजन के लिरिक्स | Gajab Mere Khatu Wale Lyrics in Hindi

गजब मेरे खाटू वाले भजन के लिरिक्स
गजब मेरे खाटू वाले गजब थारे ठाठ निराले
सेठो के सेठ बाबा श्याम है....
खाटू जाने वाले हर प्रेमी को तारा है,
सारी दुनिया में गूंजे इनका जैकारा है,
श्याम प्रेमियों का दुनिया में एक ही नारा है
हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा है
गजब मेरे खाटू वाले गजब थारे ठाठ निराले
सेठो के सेठ बाबा श्याम है….
सब से पेहले बाबा तेरा काम बनायेगे
काम बना कर खाटू में तुझको बुलावे गे
खाटू में प्यारे तेरा जी सा लग जाएगा
झूम झूम कर तू भी प्यारे ये ही गायेगा
गजब मेरे खाटू वाले गजब थारे ठाठ निराले
सेठो के सेठ बाबा श्याम है….
जिस ने भी बाबा की पवन ज्योत जलाई है
पल में उसने श्याम ध्य्नी से खुशिया पाई है
होली और दीवाली वो तो रोज मनायेगा
खुश हो कर श्याम धनी की महिमा गायेगा
गजब मेरे खाटू वाले गजब थारे ठाठ निराले
सेठो के सेठ बाबा श्याम है….
कहे कन्हिया एक बार श्री राम बोल कर देख
किस्मत के ताले को एक बार खोल कर देख
जिसका कोई नही जगत में उसका बाबा श्याम
श्याम जगत का एक ही मालिक खाटू वाले श्याम
गजब मेरे खाटू वाले गजब थारे ठाठ निराले
सेठो के सेठ बाबा श्याम है……
khatu Shyam Baba Birthday Bhajan Lyrics in Hindi
आया आया जन्मदिन आया
मेरे श्याम का जन्मदिन आया
बधाई सारे भक्तों को, बधाई सारे भक्तों को
चंदन का बाबा लेप लगाएं, इत्र की खुशबू महकाए
दरबार सजेगा न्यारा, सब मिलके लगाओ जयकारा
बधाई सारे भक्तों को
फूलों का श्रृंगार मंगाए, बाबा तुमको बनड़ा बनाए
सज धज बैठा श्याम हमारा, लगे चांद सा प्यारा प्यारा
बधाई सारे भक्तों को
मेवे मिश्री का केक बनाए, खाटू आकर भोग लगाए
चढ़े खीर चूरमा मेवा, सारे भक्त करे तेरी सेवा
बधाई सारे भक्तों को
वत्स को है तेरा सहारा, सीकरी को बाबा तुमने संवारा
गुणगान करे हम तेरा, तेरे दर पे लगाएंगे डेरा
बधाई सारे भक्तों को
