भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ अपने पसंदीदा को-स्टार आम्रपाली दुबे को सपोर्ट करने का एक भी मौका नहीं जाने देते हैं। इन दिनों आम्रपाली दुबे बिग बॉस 20 में हैं और लोगों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बाहर से उन्हें सपोर्ट भेजा है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके आम्रपाली की जमकर तारीफ की है। निरहुआ ने बताया है कि आम्रपाली इन दिनों जैसे शो में धमाल मचा रही हैं, वो ट्रॉफी भी उठा सकती हैं। निरहुआ के अनुसार, आम्रपाली ने अपने अंदाज से पूरे देश को दीवाना बनाया हुआ है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan की Monster में हुआ बड़ा बदलाव, एक्शन सीन्स के साथ जुड़ी इंटरनेशनल टीम
निरहुआ वीडियो में कहते दिख रहे हैं, "बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुरंधर खेल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमतता, उनकी सूझ-बूझ, उनका मस्त स्टाइल, सबकुछ लोगों को दीवाना बना रहा है। और इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: जनवरी 2027 से शुरू नहीं होगी Salman Khan की सुपरहीरो मूवी The Last Hero!! जानें कारण
दिनेश ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, "और हम सब को उम्मीद है कि वो पक्का बिग बॉस की ट्रॉफी जीत के आएंगी और हम सबको उम्मीद है कि वो पक्का जीतेंगी। सब लोग ये मान रहे हैं कि जितना बढ़िया वो खेल रही हैं, जितना धुंआदार खेल रही हैं... आम्रपाली जी एकदम से इस बार ट्रॉफी ही लाएंगी।"
बताते चलें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सबसे फेमस ऑनस्क्रीन कपल में से एक हैं, जिनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद है। रियल लाइफ में भी ये कपल लोगों को खूब एंटरटेन करता है, जिस कारण हर कोई इन्हें प्यार देता है। लोगों का मानना है कि इन दोनों के बीच नजदीकियां हैं लेकिन मीडिया के सामने इनमें से किसी ने कभी स्वीकार नहीं किया है इनके बीच किसी प्रकार का निजी रिश्ता है। वैसे आपको क्या लगता है कि आम्रपाली दुबे बिग बॉस 20 जीत सकती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
