CBSE 10th Result 2026 direct link cbse.gov.in, digilocker and umang: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE सेकेंड बोर्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट जून के आखिर तकजारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक परिणाम की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन छात्रों और अभिभावकों के बीच रिजल्ट को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे।
इन 5 स्टेप्स में चेक करें रिजल्ट
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- "CBSE Class 10 Second Board Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाली मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
गौरतलब है कि इस वर्ष CBSE ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत 10वीं कक्षा में दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की है। इसके तहत छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का अतिरिक्त अवसर दिया गया। बता दें कि इस साल CBSE ने क्लास 10th में टू बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू किया था, जिसके तहत छात्रों को अपने नंबर सुधारने के लिए एक और मौका दिया गया था। 15 मई से लेकर 21 मई के बीच आयोजित की गई सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि किसी छात्र के सेकेंड बोर्ड परीक्षा में पहले से बेहतर अंक आते हैं, तो बोर्ड की "बेस्ट ऑफ टू" नीति के तहत बेहतर स्कोर को अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा। यही वजह है कि लाखों छात्र इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
