CBSE 10th Compartment Result 2025 (Photo Credit: Canva)
CBSE 10th Compartment Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 5 अगस्त 2025 को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको CBSE10 (रोल नंबर) (जन्मतिथि) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर) टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सूचना के अनुसार, सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए इस साल कुल 1.43 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, परीक्षा में कुल 1.38 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए और 67,620 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 48.68 फीसदी दर्ज किया गया है। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 51.04 प्रतिशत और लड़कों को 47.41 प्रतिशत रहा।
सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। सूचना के अनुसार, इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 23.71 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए और 22.21 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की। जबकि, 1,41,353 स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।