CAT Admit Card 2024 Release Date and Time: कैट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), कोलकाता की ओर से कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CAT) का एडमिट कार्ड आज यानी 5 नवंबर 2024 को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आईआईएम कैट एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CAT Admit Card 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 24 नवंबर 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के कुल 170 शहरों में होगी। इस परीक्षा में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA/क्वांट्स) से सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to download CAT Admit Card 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कैट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CAT Admit Card 2024: आईआईएम कोलकाता कराएगा परीक्षा
हर साल किसी न किसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) को कैट परीक्षा की जिम्मेदारी दी जाती है। इस साल कैट परीक्षा का आयोजन आईआईएम कोलकाता द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षा में टॉप स्कोर के साथ सफल होने वाले अभ्यर्थी देशभर में स्थित आईआईएम व अन्य बिजनेस स्कूलों में एडमिशन ले सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।
