एजुकेशन

Delhi Police Physical Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 25 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस भर्ती के फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार sscnr.nic.in से इन्हें चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Delhi Police Physical Admit Card 2026

Delhi Police Physical Admit Card 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस भर्ती के फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट के लिए हुआ है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट sscnr.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, फिजिकल टेस्ट 25 जुलाई 2026 से शुरू होंगे। इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।

यह फिजिकल टेस्ट कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Delhi Police Physical Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Delhi Police Physical Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

25 जुलाई से शुरू होंगे PET और PMT

दिल्ली पुलिस भर्ती के तहत फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का आयोजन 25 जुलाई 2026 से किया जाएगा। इसमें वही उम्मीदवार शामिल होंगे, जिन्होंने भर्ती परीक्षा के पहले चरण को सफलतापूर्वक पास किया है। परीक्षा के दिन आपको कुछ खास बातों का ध्यान देना जरूरी है।

जरूर पढ़ें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं। अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, एक वैध फोटो पहचान पत्र और भर्ती बोर्ड द्वारा मांगे गए अन्य जरूरी दस्तावेज जरूर लेकर जाएं।

यदि कोई उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज साथ नहीं लाता है, तो उसे फिजिकल टेस्ट में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा केंद्र जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज एक बार जरूर जांच लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article