CAT 2026 Registration 2026 Last Date: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) सहित देश के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CAT 2026 Registration 2026) खबर है। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए कल यानी 15 सितंबर 2026 को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वो ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कैट 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक 3 अगस्त को एक्टिन कर दिया गया था। वहीं पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 सितंबर शाम 5 बजे तक है। वहीं एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा 29 नवंबर 2026 को होगी।
CAT 2026 Registration 2026 Eligibility: कैट 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
CAT 2026 आवेदन के लिए पात्रता की बात करें तो आवेदकों के पास आम तौर पर कम से कम 50% मार्क्स या उसके बराबर CGPA के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। SC, ST और PwD कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए कम से कम क्वालिफाइंग मार्क्स 45% हैं। अपनी बैचलर डिग्री के आखिरी साल में पढ़ रहे स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते वे CAT 2026 इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में बताई गई शर्तों को पूरा करते हों। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें.
CAT 2026 Registration 2026 Apply Online: के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- नया रजिस्ट्रेशन करें, होमपेज पर 'New Candidate Registration' विकल्प के अंतर्गत 'Register' पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे सबमिट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CAT 2026 Registration 2026 Fees: रजिस्ट्रेशन फीस
यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Categor)/ईडब्ल्यूएस (EWS)/एनसी-ओबीसी (NC-OBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2,700 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1350 रुपये निर्धारित किया गया है।
