एजुकेशन

CAT 2026 आवेदन में सुधार के लिए विंडो ओपन, परीक्षा केंद्र के साथ इन डिटेल्स में करें सुधार

CAT 2026: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार की विंडो खुल गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम समय से पहले फॉर्म में फोटो, सिग्नेचर और परीक्षा केंद्र में सुधार की प्रक्रिया पूरी करें।

Image

CAT 2026 आवेदन में सुधार के लिए विंडो ओपन (Photo - AI/newsroom Verified)

CAT 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आधिकारिक रूप से ओपन कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल की परीक्षा के लिए रजिस्टर किया है और उनके फॉर्म में फोटो, सिग्नेचर और इससे संबंधित किसी प्रकार की कोई गलती या त्रुटि रह गई है, वे अब IIM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण और अंतिम अवसर है। तय समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन फॉर्म में बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वह निर्धारित अवधि में सुधार की प्रक्रिया पूरी करें।

CAT 2026 करेक्शन विंडो मुख्य विवरण

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा का नामकॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026)
आयोजक संस्थाभारतीय प्रबंध संस्थान (IIM)
सुधार का माध्यमऑनलाइन (Online Portal)
आधिकारिक वेबसाइटiimcat.ac.in
आवश्यक क्रेडेंशियल्सयूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड

किन विवरणों में कर सकते हैं सुधार?

IIM की गाइडलाइन्स के अनुसार, उम्मीदवार आवेदन पत्र के केवल कुछ सीमित सेक्शन में ही संशोधन कर सकते हैं। इसमें उनकी फोटो।

उम्मीदवार के हस्ताक्षर: यदि पुराना सिग्नेचर धुंधला है, तो नया हस्ताक्षर अपलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में पसंद के अनुसार बदलाव करने का मौका दिया गया है। इसमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और कैटेगरी में सुधार नहीं किया जा सकता है। इसकी अनुमति नहीं है।

CAT 2026 फॉर्म में सुधार करने की आसान प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Registered Candidate Login' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अकाउंट में लॉगिन करें।

स्टेप 4 - आवेदन पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा, अब 'Application Form' सुधार विकल्प का चयन करें।

स्टेप 5 - फोटो, हस्ताक्षर या टेस्ट सिटी प्रेफरेंस में आवश्यक संशोधन करें।

स्टेप 6 - सभी जानकारियों को दोबारा ध्यानपूर्वक जांचें और फॉर्म को Submit कर दें।

स्टेप 7 - संशोधित आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

यदि आपके आवेदन में फोटो या सिग्नेचर स्पष्ट नहीं होंगे, तो आपका फॉर्म रद्द हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म री-चेक करें और अगर आपको आवश्यकता लगती है को सुधार की प्रक्रिया पूरी कर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article