एजुकेशन

भारत के इस राज्य में पहली बार स्टेट लेवल निबंध प्रतियोगिता, फर्स्ट प्राइज जीतने वाले को 1 लाख रुपये

West Bengal Lok Bhavan Essay Competition: पश्चिम बंगाल का लोक भवन पहली बार राज्य-स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। खास बात यह है कि प्रतिभागियों को अंग्रेजी और बंगाली दोनों भाषाओं में निबंध लिखने का विकल्प मिलेगा। यहां स्कूल लेवल पर फर्स्ट प्राइज जीतने वाले छात्र को 50 हजार रुपये, जबकि कॉलेज लेवल पर फर्स्ट प्राइज जीतने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Image

इस राज्य में पहली बार स्टेट लेवल निबंध प्रतियोगिता

West Bengal Lok Bhavan Essay Competition: छात्रों को इतिहास के महत्वपूर्ण अध्यायों पर अपनी समझ और विचार रखने का मौका देने के लिए पश्चिम बंगाल का लोक भवन पहली बार राज्य-स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में स्कूल से लेकर कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। खास बात यह है कि प्रतिभागियों को अंग्रेजी और बंगाली, दोनों भाषाओं में निबंध लिखने का विकल्प मिलेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए होगी और इसमें अंग्रेजी और बंगाली दोनों भाषाओं में निबंध भेजे जा सकते हैं।

क्या है निबंध का विषय

लोक भवन के एक बयान में कहा गया है, कि 10वीं से 12वीं कक्षा के स्कूली छात्रों के लिए अंग्रेजी में निबंध का विषय 'कलकत्ता नरसंहार, 1946 कारण और परिणाम' होगा, जबकि कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र 'ऑल इंडिया मुस्लिम लीग द्वारा डायरेक्ट एक्शन डे – सभ्य भारत पर एक घातक हमला' विषय पर लिखेंगे।

स्कूल छात्रों के लिए फर्स्ट प्राइज 50 हजार

खास बात यह है कि यहां निबंध प्रतियोगिता में जीतने वाले स्कूली छात्रों के लिए पहला पुरस्कार 50,000 रुपये का है, जबकि दूसरे और तीसरे पुरस्कार के लिए 35,000 रुपये और 25,000 रुपये दिए जाएंगे।

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए फर्स्ट प्राइज 1 लाख रुपये का

कॉलेज और यूनिवर्सिटी श्रेणी में, पहला पुरस्कार 1 लाख रुपये का है, जबकि दूसरे और तीसरे पुरस्कार के लिए 75,000 रुपये और 50,000 रुपये के हैं। बयान के अनुसार, प्रत्येक श्रेणी में अंग्रेजी और बंगाली में जमा किए गए निबंधों के लिए अलग-अलग पुरस्कार दिए जाएंगे।

इसमें कहा गया है कि निबंधों का मूल्यांकन "शोध की गहराई, तथ्यों की सटीकता, विचारों की मौलिकता, विश्लेषणात्मक गहराई, सुसंगतता और अभिव्यक्ति की गुणवत्ता" के आधार पर किया जाएगा।

इस बात का ध्यान रखें

बता दें साहित्यिक चोरी यानी प्लेजरिज्म या बिना उचित श्रेय दिए सामग्री की नकल करना या उसे दोबारा प्रस्तुत करना, साथ ही निबंध लिखने के लिए AI जनरेटेड कंटेंट या जेनरेटिव AI टूल्स का उपयोग करना सख्ती से प्रतिबंधित है।

निबंध 15 नवंबर या उससे पहले जमा हो जाने चाहिए।

अधिकारी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड पोजिशन हासिल करने वाले छात्रों को 26 जनवरी, 2027 को लोक भवन में 'एट होम रिसेप्शन' के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

इनपुट- पीटीआई

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article