एजुकेशन

CAT 2026 Admit Card जारी, 29 नवंबर को होगी परीक्षा, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट

CAT 2026 Admit Card OUT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), इंदौर ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CAT 2026 Admit Card जारी, 29 नवंबर को होगी परीक्षा (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

CAT 2026 Admit Card Released: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), इंदौर ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। इस साल CAT परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश के 170 शहरों में तीन अलग-अलग शिफ्ट में होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ सरकार की ओर से जारी फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा।

मॉक टेस्ट भी उपलब्ध

CAT 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा भी 6 नवंबर से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके जरिए छात्र परीक्षा के ऑनलाइन इंटरफेस और सवालों के जवाब देने के तरीके को समझ सकेंगे।

पिछले साल के पैटर्न के आधार पर गैर-PwBD उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट की अवधि 120 मिनट रखी गई है। इसमें तीन सेक्शन होंगे और प्रत्येक सेक्शन के लिए 40 मिनट मिलेंगे। हालांकि, मॉक टेस्ट में दिए गए सवालों और पैटर्न को असली परीक्षा का अंतिम पैटर्न नहीं माना जाना चाहिए। CAT प्राधिकरण इसमें बदलाव कर सकता है।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

विवरणजानकारी
उम्मीदवार का नामरजिस्ट्रेशन के अनुसार
रजिस्ट्रेशन नंबरCAT 2026 आईडी
फोटो और हस्ताक्षरउम्मीदवार के
परीक्षा की तारीख29 नवंबर 2026
परीक्षा शिफ्टआवंटित स्लॉट
परीक्षा केंद्रपूरा पता
रिपोर्टिंग टाइमएडमिट कार्ड के अनुसार

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Indian Bank में निकली 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

CAT Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

परीक्षा केंद्र जाने से पहले रखें ध्यान

उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देशों को पहले ही पढ़ लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ रखना जरूरी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article