एजुकेशन

CBSE Practical Exam Schedule 2027: विंटर बाउंड स्कूलों के लिए सीबीएसई 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी, जल्द आ सकती है डेटशीट

CBSE Practical Exam Schedule 2027: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने विंटर बाउंड स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE 10th 12th Practical Exam Schedule 2027: यहां देखें सीबीएसई 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल

CBSE Practical Exam Schedule 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सर्दियों वाले क्षेत्रों के स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट असेसमेंट और इंटरनल असेसमेंट के लिए डेट घोषित कर दी है। इन स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इन स्कूलों के छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

जारी सर्कुलर के मुताबिक बोर्ड के परीक्षा उपनियमों/अध्ययन योजना के प्रावधानों के अनुसार भारत और विदेश के सभी संबद्ध स्कूलों के लिए सत्र 2026-27 की प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन/प्रोजेक्ट/इंटर्नल असेसमेंट 1 जनवरी 2027 से निर्धारित हैं। लेकिन सर्दियों के कारण विंटर बाउंड क्षेत्रों में स्थित स्कूल जनवरी के महीने में बंद रहने की उम्मीद है। ऐसे में यहां स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के सत्र 2026-27 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन 9 नवंबर 2026 से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल

सीबीएसई 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल

CBSE 10th, 12th Practical Exam Schedule 2027: ऐसे चेक कर सकते हैं शेड्यूल

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Conduct of Practical Examination/Project Assessment/Internal Assessment for Classes X and XII, for Winter Bound Schools for session 2026-27 – Regarding (6.36 MB) 05/11/2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रैक्टिकल एग्जाम का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
सीबीएसई 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल 1

सीबीएसई 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल 1

एक्सटर्नल एग्जामिनर नियुक्त नहीं होंगे

बता दें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने स्कूल के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए खास दिशा निर्देश जारी किया है। सर्दियों वाले क्षेत्रों के स्कूलों के नियमित छात्रों के लिए, प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट स्कूल खुद आयोजित करेंगे। सीबीएसई कक्षा 10 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एक्सटर्नल एग्जामिनर नियुक्त नहीं करेगा। उत्तर पुस्तिकाओं और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरतों के लिए स्कूलों को खुद ही इंतजाम करना होगा। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे इसके लिए दिए गए लिंक के जरिए अंक (मार्क्स) अपलोड करें। अवार्ड लिस्ट की हार्ड कॉपी संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय (रीजनल ऑफिस) में भेजने की कोई जरूरत नहीं है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article