CAT 2023 Result Link Pdf Download: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ ने कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के अलावा डायरेक्ट लिंक से भी देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।
उम्मीदवार क्रेडिंशियल की मदद से लॉगइन करके इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ द्वारा किया जाता है।
CAT 2023 Exam 26 नवंबर, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आईआईएम लखनऊ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल पंजीकृत 3.28 लाख उम्मीदवारों में से लगभग 2.88 लाख परीक्षा में उपस्थित हुए। कुल उपस्थिति 88 फीसदी दर्ज की गई।
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2023 की प्रोविजनल आंसर की 5 दिसंबर को जारी की गई थी, जिसके खिलाफ 8 दिसंबर, 2023 तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था, अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
कैट परीक्षा का प्रमाणपत्र कब रहेगा वैध
कैट 2023 स्कोर केवल 31 दिसंबर, 2024 तक वैध है। परिणाम घोषित होने के बाद, चयन के अगले स्तर के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची संबंधित आईआईएम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक आईआईएम शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीधे साक्षात्कार पत्र भेजेगा। शॉर्टलिस्टिंग के मानदंड अलग-अलग होते हैं।
कैट परिणाम 2023 का इंतजार लगभग 3 लाख उम्मीदवार कर रहे हैं। पिछले साल, IIM CAT परिणाम 21 दिसंबर को जारी किया गया था।
