एजुकेशन

CA Inter Result 2026: डोंबिवली के शार्दुल बने AIR-1, सिर्फ 1 अंक से पीछे रहे अभिनव दूसरे स्थान पर

CA Inter Result 2026 topper list: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार डोंबिवली के शार्दुल शेखर विचारे ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

Image

सीए इंटर रिजल्ट 2026 के टॉपर

CA Inter Result 2026 topper list: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीए इंटरमीटिएट परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 05 मई से लेकर 15 मई, 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और सभी विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। रिजल्ट के साथ ही संस्थान ने देशभर के टॉप रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है। इस बार डोंबिवली के शार्दुल शेखर विचारे ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

डोंबिवली के शार्दुल शेखर बने टॉपर

जारी मेरिट सूची के अनुसार, शार्दुल शेखर विचारे ने 600 में से 531 अंक हासिल किए हैं। उनका कुल प्रतिशत 88.50 रहा। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑल इंडिया रैंक-1 अपने नाम की। ICAI द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, टॉप-3 रैंकधारियों के अंक और प्रतिशत बेहद प्रभावशाली रहे हैं। विशेष रूप से शार्दुल और अभिनव के बीच केवल एक अंक का अंतर छात्रों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

अभिनव प्रकाश को दूसरा स्थान

वहीं, केरल के कोच्चि निवासी अभिनव सतीश ने 530 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। उनके कुल अंक 600 में से 530 रहे, जबकि प्रतिशत 88.33 दर्ज किया गया। प्रथम और द्वितीय स्थान के बीच केवल एक अंक का अंतर रहा, जिसने इस मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया।

मेरिट सूची में तीसरा स्थान मुंबई के तीर्थ जैन ने प्राप्त किया है। उन्होंने 600 में से 519 अंक हासिल किए और उनका कुल प्रतिशत 86.50 रहा। शीर्ष तीनों अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया कि कठिन मानी जाने वाली सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता के लिए निरंतर मेहनत और मजबूत तैयारी सबसे महत्वपूर्ण है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article