एजुकेशन

BTEUP Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद जून सत्र का रिजल्ट जारी, Direct Link से करें चेक

BTEUP June Session Result 2025 Declared: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने जून 2025 का परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार bteup.ac.in पर से BTEUP Result 2025 Download कर सकेंगे।

Image

बीटीईयूपी परिणाम 2025 घोषित (image - canva)

BTEUP Result 2025 Declared for June Session: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने जून 2025 का परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को bteup.ac.in पर जारी किया गया है, इच्छुक उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से BTEUP Result 2025 Check व BTEUP Result 2025 Download कर सकेंगे। टूल एंड मोल्ड मेकिंग और फार्मेसी सहित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के छात्र, साथ ही बैक पेपर और स्पेशल बैक पेपर में शामिल हुए छात्र अब अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

बीटीईयूपी परीक्षाएं अलग-अलग दिनों में दो पालियों में आयोजित की गईं थी। सुबह की पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई। अब निम्नलिखित श्रेणियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं:

  • मुख्य परीक्षा
  • टूल और मोल्ड मेकिंग में डिप्लोमा
  • फार्मेसी
  • स्पेशल बैक पेपर
  • फार्मेसी स्पेशल बैक पेपर

BTEUP June Result 2025 How to Check

बीटीईयूपी जून परिणाम 2025 देखने का तरीका

  • आधिकारिक वेबसाइट: bteup.ac.in पर जाएं, फिर Result पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्ध "BTEUP June Result 2025 Link" पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर, "BTEUP June Result 2025 Login" करें। जैसे रोल नंबर या नामांकन संख्या।
  • BTEUP June Result 2025 Online आ जाएगा।
  • BTEUP June Result 2025 Check करें।
Direct Link : BTEUP Result 2025 for June Session

आधिकारिक उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लेने की सलाह दी जाती है।

आज जारी किए बीटीईयूपी जून 2025 के परिणाम डिप्लोमा और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों के लिए हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article