एजुकेशन

BSSC 3rd CGL Main Exam 2023: बिहार सीजीएल के लिए कौन व कब तक कर सकता है अप्लाई

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 7, 2023, 02:56 PM IST

BSSC 3rd CGL Main Exam 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, क्या आप जानते ​​हैं कि कौन व कब तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकता है। उम्मीदवार यहां से सारी जानकारी देख सकते हैं साथ ही यहां नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक भी पा सकेंगे।

Image

बिहार सीजीएल

BSSC 3rd CGL Main Exam 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 3rd CGL Main Exam 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिसूचना के साथ साथ रजिस्ट्रेशन विंडों भी खोल दिया गया है, क्या आप जानते हैं कि कौन व कब तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकता है। उम्मीदवार यहां से सारी जानकारी देख सकते हैं साथ ही यहां नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक भी पा सकेंगे।

कौन कर सकेगा अप्लाई

चूंकि यह मेंस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन है, ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की थी, केवल वे ही BSSC 3rd CGL Main Exam 2023 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस मुख्य परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bih.gov.in, onlinebssc.com पर जा सकते हैं। यहां ऑनलाइन आवेदन ही मान्य किए जाएंगे।

ऐसे देखें नोटिफिकेशन

उम्मीदवार onlinebssc.com पर जाएं।

अब 6 जून वाले अपडेट में देखें 3rd GRADUATE LEVEL COMBINED COMPETITIVE (MAINS) EXAMINATION-2022 के सामने पीडीएफ व 'क्लिक हेयर' लिखा है।

पीडीएफ देखने के लिए उसके आइकन पर क्लिक करें जबकि आवेदन के लिए 'क्लिक हेयर' पर क्लिक करें।

यह रहा आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक - BSSC 3rd CGL Main Exam 2023 या BSSC 3rd CGL Main Exam 2023

  • उम्मीदवार केवल 26 जून तक इस परीक्षा के लिए फीस जमा कर सकेंगे।
  • आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून 2023 है।

फिर से देनी होगी फीस

प्रारंभिक परीक्षा के लिए जैसे फीस दी थी, वैसे ही मेंस के लिए भी देना होगा।

आवेदन शुल्क सामान्य/ बीसी/ ईबीसी वर्ग के लिए 675 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ सभी महिलाओं के लिए 180 रुपये निर्धारित है।

BSSC 3rd CGL Main Exam 2023 के लिए कुल 2248 है। उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2021 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article