BSF Head Constable Admit Card 2026 Date, Kab Aayega: बीएसएफ हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BSF Head Constable Admit Card) खबर है। हाल ही में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर (RO) और रेडियो मैकेनिक (RM) लिखित परीक्षा की तारीख घोषित की है। परीक्षाएं 2 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पास्वर्ड दर्ज करना होगा।
BSF Head Constable Exam Date: दो पालियों में होगी परीक्षा
बता दें जारी शेड्यूल के मुताबिक बीएसएफ हेड कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित करवाई जाएगी। हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक होगी। जबकि हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) का एग्जाम दूसरे शिफ्ट में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
BSF Head Constable Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले BSF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSF Head Constable Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके डेक्सटॉप पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BSF Head Constable Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का का नाम
- एग्जाम सेंटर का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
एडमिट कार्ड अनिवार्य
बीएसएफ हेड कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एंट्री नहीं दी जाएगी।
मॉक टेस्ट देने की सलाह
उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा की जानकारी लेने के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डेमो या मॉक टेस्ट देने की सलाह दी गई है। इससे उन्हें ऑनलाइन परीक्षा के तरीके को समझने और अभ्यास करने में मदद मिलेगी। मॉक टेस्ट में पूछे गए सवाल जरूरी नहीं कि परीक्षा के तय सिलेबस से ही हों। यह केवल अभ्यास के लिए है।
