एजुकेशन

Bihar STET Result 2023 Date: आज जारी होगा बिहार एसटीईटी रिजल्ट?, bsebstet.com से ऐसे करें डाउनलोड

BSEB STET Result 2023, Bihar STET Result 2023 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर आज जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर तक दो शिफ्ट में किया गया था।

Image

BSEB STET Result 2023

BSEB STET Result 2023, Bihar STET Result 2023 Date: बिहार एसटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) यानी बिहार एसटीईटी रिजल्ट की तारीख (BSEB STET Result 2023 Date) घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियो ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

Bihar STET Result 2023 Date: कल जारी होगा रिजल्ट

बिहार एसटीईटी परीक्षा 4 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 19 सितंबर को जारी की गई। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिहार एसटीईटी रिजल्ट भी आज यानी 3 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to Download BSEB STET Result 2023

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार एसटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Bihar STET Result 2023: इतने अंक जरूरी

बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों 50 फीसदी अंक हासिल करना होगा। वहीं, पिछड़ा वर्ग को 45.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी और एससी/ एसटी को 40 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article