BSEB STET Answer Key 2023, Bihar STET Answer Key 2023: बीएसईबी एसटीईटी आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 15 सितंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से bsebstet.com बिहार एसटीईटी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar STET Answer Key 2023: इन विषयों की आंसर-की जारी
बीएसईबी ने एसटीईटी पेपर 1 के विषय डांस, फिजिकल एजुकेशन और पेपर 2 के फिलॉस्फी की आंसर-की जारी की है। अन्य विषयों के लिए आंसर-की तय समय के अंदर जारी कर दी जाएगी। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 16 सितंबर की शाम 4 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 50 रुपए प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा।
How to Download BSEB STET Answer Key 2023
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसटीईटी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी एसटीईटी आंसर-की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar BSEB STET Exam 2023: ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा
बिहार एसटीईटी परीक्षा 4 सितंबर से शुरु हो चुकी है और इसका आयोजन 15 सितंबर तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 3.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
