एजुकेशन

Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key 2024: जारी हुई बिहार सक्षमता परीक्षा की आंसर की, इस लिंक से करें डाउनलोड

Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा ने सक्षमता परीक्षा की आंसर की जारी कर (Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSEB Sakshamta Pariksha Answer Key 2024: यहां डाउनलोड करें बीएसईबी सक्षमता परीक्षा की आंसर की

Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key 2024: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की योग्यता परीक्षा (CTT-2) 2024 आंसर की जारी कर (Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर अफनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप अपनी आंसर की के मदद से अंकों की गणना कर सकते हैं।

Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key: इस बीच आयोजित की गई थी परीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार सक्षमता परीक्षा 23 से 26 अगस्त 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी। वहीं बोर्ड ने अब आंसर की जारी कर दी है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। यहां ऑब्जेक्शन के लिए विंडो 13 अक्टूबर को रात 11 बजकर 59 मिनट तक ओपन रहेगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key 2024 Download

  • bsebsakshamta.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Sakshamta Pariksha CTT-2 Answer Key 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक वकर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key : जरूरी सूचना

यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर की डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो उम्मीदवार helpdeskbiharboardedu@gmail.com या टोल फ्री नंबर 011-35450941 पर संपर्क करें। यहां आपके हर समस्या का निवारण किया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article