BSEB Bihar STET Admit Card 2025 Date, Kab Aayega: बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar STET Admit Card 2025) खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 11 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी कर (Bihar STET Admit Card) दिया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Bihar STET Admit Card 2025: कब होगी परीक्षा
बिहार एसटीईटी परीक्षा 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। एसटीईटी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2025 है। वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
BSEB Bihar STET Admit Card 2025 Download: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले bsebstet.org पर जाएं।
- यहां BSEB Bihar
STET Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar STET Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
Bihar STET Exam Pattern: पेपर 1 और पेपर 2 में ये विषय शामिल
बीएसईबी एसटीईटी पेपर 1 में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, शारिरिक शिक्षा, संगित, ललित कला और नृत्य विषय शामिल होंगे। वहीं पेपर 2 में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दू, गणित, मगही, अरबी, फारसी, बंग्ला, मैथिली, पाली, प्राकृत, भौतिकी विज्ञान, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत विषय शामिल होंगे।
