Bihar DElEd Result 2022, BSEB Bihar DElEd Result 2022 Released, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com: बिहार डीएलएड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना ने बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर नतीजे देख सकते हैं।
बिहार डीएलएड परीक्षा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी और तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता से सवाल पूछे गए थे। परीक्षा की उत्तर कुंजी 23 सितंबर को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 25 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। बिहार बोर्ड ने अब इस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
How to download BSEB Bihar D.El.Ed Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें बिहार डीएलएड रिजल्ट 2022
- सबसे पहले अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं। यहां बिहार डीएलएड रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप बिहार डीएलएड रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड परीक्षा के जरिए राज्य के 54 सरकारी और 252 गैर सरकारी डीएलएड कॉलेजों में दो वर्षीय डीएलएड कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। इस साल बीएसईबी डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए 27 जून से 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
