एजुकेशन

BSEB Bihar Board Monthly Exam 2023: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं मासिक परीक्षा के समय में बड़ा बदलाव, यहां देखें एग्जाम का शेड्यूल

BSEB Bihar Board Monthly Exam 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं और 12वीं के मासिक परीक्षा के समय में बदलाव किया है। बता दें इस बार बिहार बोर्ड 9वीं से 12वीं की मासिक परीक्षाएं 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। वहीं 30 सितंबर को होने वाली परीक्षा 5 अक्टूबर को निर्धारित की जाएगी। यहां आप बीएसईबी मासिक परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Board Monthly Exam Routine 2023: बीएसईबी इंटर और हाईस्कूल मासिक परीक्षा के समय में बदलाव

BSEB Bihar Board Monthly Exam 2023, BSEB Bihar Board 10th 12th Exam Date 2023: बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक के छात्रों के लिए अहम सूचना है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने हाल ही में 10वीं और 12वीं के मासिक परीक्षा के समय में बड़ा बदलाव (Bihar Board Monthly Exam Routine) किया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार कक्षा 9वीं की मासिक परीक्षा 25 सितंबर से 27 सितंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी। नौवीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित (Bihar Board Monthly Exam Date 2023) की जाएगी। पहली पाली 09 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 11 बजे तक निर्धारित है। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 11 बजकर 30 मिनट से 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें इससे पहले द्वितीय पाली की परीक्षा 12:30 से 2 बजे तक निर्धारित थी।

वहीं 11वीं और 12वीं की परीक्षा 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं दो पालियों में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 3:30 से 5:00 बजे तक निर्धारित है। साथ ही ध्यान रहे 11वीं और 12वीं की 20 सितंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा अब 5 अक्टूबर को होगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

BSEB Bihar Board Monthly Exam 2023: यहां देखें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bihar boardonline.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board Intermediate Examination Schedule पर क्लिक करें।
  3. एग्जामिनेशन शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BSEB Bihar Board 10th 12th Exam Date 2023: 11वीं 12वीं के परीक्षा के समय में बदलाव

बिहार बोर्ड 11वीं 12वीं के छात्रों को एक बार पुन: सूचित किया जाता है कि, नये परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक 11वीं और 12वीं की मासिक परीक्षा 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 1:30 से 3 बजे तक निर्धारित है। दूसरी पाली की परीक्षाएं 03:30 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए छात्रों को कुल 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

Bihar Board 10th 12th Exam Date 2023: 25 सितंबर से परीक्षा

बिहार बोर्ड 9वीं से लेकर 12वीं तक मासिक परीक्षाएं 25 सितंबर से होंगी। 25 सितंबर को पहली पाली में 9वीं और 10वीं की मातृभाषा की परीक्ष होगी। जबकि दूसरी पाली में भारतीय भाषा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं पहली पाली में 11वीं 12वीं की भोतिक विज्ञान और दूसरी पाली में रसायन शास्त्र की परीक्षा निर्धारित है। इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम के लिए फर्स्ट शिफ्ट में फिलासफी और सेकेंड शिफ्ट में पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Bihar Board Monthly Exam Routine: पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स

बता दें बिहार बोर्ड 9वीं से 12वीं की मासिक परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो इस बार बीएसईबी मासिक परीक्षाएं भी काफी कड़ाई के साथ आयोजित करने जा रहा है ताकि बोर्ड परीक्षा का परिणाम अच्छा देखने को मिले।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article