एजुकेशन

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड के टॉपर्स पर होगी धन की वर्षा, मिलेगा 2 लाख का इनाम, जल्द जारी होंगे 12वीं के नतीजे

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड द्वारा 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट की घोषणा के साथ राज्य में 12वीं बोर्ड परीक्षा टॉप करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि के साथ लैपटॉप आदि इनाम में दिया जाएगा।

Image

बिहार बोर्ड के टॉपर्स पर होगी धन की वर्षा (Photo - Canva)

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इस समय बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अभी तक बीएसईबी द्वारा 50 प्रतिशत कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। जल्द की मूल्यांकन प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इस बीच बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को टॉप करने वाले उम्मीदवारों पर इस साल धन की वर्षा होने वाली है। सरकार द्वारा टॉपर्स को भारी इनाम दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स पर होगी धन की वर्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों पर इस साल धन की भारी वर्षा होने वाली है। जानकारी के अनुसार, इंटर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2-2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। जबकि दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये का इनाम और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1-1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इतना ही नहीं धन राशि के अलावा छात्रों को लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर और मेडल आदि दिया जाएगा। यह तो हुई टॉप 3 पोजिशन की बात।

जिन छात्रों ने परीक्षा में चौथा या पांचवा स्थान प्राप्त किया है, उन्हें 30-30 हजार रुपये, मेडल और लैपटॉप इनाम में दिया जाएगा। प्रदान की जाने वाली यह राशि छात्रों को प्रोत्साहित करने के साथ आगे की पढ़ाई के लिए दी जा रही है। ताकि वह अपने पसंद के विषय में आगे बढ़ सकें और एक बेहतरीन करियर की दिशा में नाम कमा सकें और आर्थिक कारण उनकी राह का रोड़ा न बने।

कहां से और कैसे करें Bihar Board 12th Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड

1. बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र results.biharboardonline.com पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Bihar Board 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

4. इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

5. सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका परीक्षा रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

6. छात्र रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

कब आएगी बीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। क्योंकि 50 प्रतिशत कॉपियों की जांच हो चुकी है और जल्द ही शेष कॉपियों की जांच का कार्य भी पूरा हो जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होते ही BSEB 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर सकती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article