एजुकेशन

जारी हुआ बिहार एनएमएसएस परीक्षा का एडमिट कार्ड, nmmssbihar.com.in पर करें डाउनलोड

Bihar NMMS Admit Card 2026 Released: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग बिहार, पटना ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Bihar NMMS Admit Card 2026) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nmmssbihar.com.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (Bihar NMMS Admit Card) सकते हैं।

Image

Bihar NMMS Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें बिहार एनएमएमएस परीक्षा का एडमिट कार्ड

Bihar NMMS Admit Card 2026 Released: बिहार एनएमएमएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar NMMS Admit Card 2026) खबर है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार, पटना ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Bihar NMMS Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nmmssbihar.com.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें NMMS परीक्षा बौद्धिक क्षमता के साथ-साथ शैक्षणिक ज्ञान का भी मूल्यांकन करती है। इसके दो मुख्य भाग हैं। इसके दो मुख्य भाग होते हैं, जिसमें पहला मेंटल एबिलिटी टेस्ट और दूसरा स्कॉलेस्टिक योग्यता परीक्षा (SAT) होता है। यहां प्रश्नपत्र में, कक्षा 7 और कक्षा 8 के पाठ्यक्रम पर आधारित सवाल पूछे जाते हैं। वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar NMMS Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले nmmssbihar.nmms.com.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar NMMS Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां प्रवेश पत्र (नया) वाले विकल्प पर जाएं।
  • अब अपना आधार नंबर या स्टूडेंट कोड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलो पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar NMMS Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का पता
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा का समय
  8. एग्जाम से संबंधित अन्य जानकारी

Bihar NMMS Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे बिहार एनएमएमएस की परीक्षा में छात्रों को बिना ए़डमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पोसपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article