एजुकेशन

RRB NTPC Admit Card 2026: कब आएगा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल

RRB NTPC Admit Card: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 मार्च को होने वाला है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, जो कभी भी जारी हो सकता है।

Image

कब आएगा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड

RRB NTPC Admit Card 2026 Kab Aayega: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आरआरबी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी (RRB NTPC) ग्रेजुएशन लेवल पोस्ट के लिए निकली भर्ती के आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि आरआरबी द्वारा कभी भी RRB NTPC Admit Card जारी किए जा सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद लिखित परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट से अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 7 मार्च को RRB NTPC Exam City Slip भी जारी कर दी थी, जिसे आसान चरणों में डाउनलोड किया जा सकता है।

कब होगी RRB NTPC Exam?

आरआरबी द्वारा एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी, जिसमें मल्टी ऑप्शन प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 और स्किल टेस्ट के लिए आगे जाएंगे।

कब जारी होंगे सीबीटी 1 के एडमिट कार्ड

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी परीक्षा का आयोजन 16 मार्च को किया जाएगा। उसके अनुसार एडमिट कार्ड 12 मार्च तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में आरआरबी द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा से चार दिन पहले RRB NTPC Admit Card जारी किए जाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें RRB NTPC एग्जाम सिटी स्लिप?

1. परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए RRB NTPC एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।

3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

4. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर सिटी स्लिप आ जाएगी।

5. इसे डाउनलोड करें और अपनी एग्जाम सिटी चेक करें।

आरआरबी द्वारा एनटीपीसी में विभिन्न पदों पर 8, 868 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article