Odisha 10th Supplementary Result 2025 Declared: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ओडिशा ने कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत (Odisha 10th Supplementary Result 2025 Passing Percentage) 56.23% रहा। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - bseodisha.ac.in - पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में शामिल हुए 3,457 छात्रों में से 1,944 उत्तीर्ण हुए हैं।
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी था
ओडिशा 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 कैसे देखें
उम्मीदवार अपने कक्षा 10 के परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट Odisha 10th Supplementary Result 2025 Website पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर, Odisha 10th Supplementary Result 2025 Link पर क्लिक करें
चरण 3: अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: Odisha 10th Supplementary Result 2025 Online स्क्रीन पर आ जाएगा
चरण 6: Odisha 10th Supplementary Result 2025 Download करें
कब हुई थी परीक्षा?
बीएसई ओडिशा ने 1 से 10 जुलाई, 2025 तक कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया था, ताकि जो नियमित छात्र बोर्ड परीक्षाओं में एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे, उन्हें इसी साल परीक्षा को पास करने का मौका मिल सके।
