BPSSC Bihar SI Prohibition Admit Card 2026 Released: बिहार एसआई प्रोहिबिशन की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026) खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर मद्य निषेध के पदों पर होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
BPSSSC Bihar SI Prohibition Exam Date: कब होगी परीक्षा
बिहार एसआई प्रोहिबिशन प्रीलिम्स परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 27 जनवरी को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2026 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 78 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSSC Bihar SI Prohibition Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSSSC
Bihar SI Prohibitin Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BPSSC Bihar SI Prohibition Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम (Mothers & Fathers Name)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा का समय (Exam Timing)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- परीक्षा केंद्र का पता (Exam Centre Address)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
BPSSC Bihar SI Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जरूरी
ध्यान रहे यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल मेल आईडी पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसमें तुरंत करेक्शन करके आपको मेल किया जाएगा।
