एजुकेशन

BPSSC Bihar Police ASI Admit Card 2026 Released: जारी हुआ बिहार पुलिल एएसआई का एडमिट कार्ड, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड

BPSSC Bihar Police ASI Admit Card 2026 Released: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) ऑपरेशन का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

BPSSC Bihar Police ASI Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनोड करें बिहार पुलिस एएसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड

BPSSC Bihar Police ASI Admit Card 2026 Released: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने आज, 7 जुलाई 2026 को बिहार पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) ऑपरेशन का एडमिट कार्ड जारी कर (Bihar Police ASI Admit Card 2026) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (Bihar Police ASI Admit Card) सकते हैं। यह सुविधा 17 जुलाई 2026 तक उपलब्ध होगी। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Bihar Police ASI Exam Date 2026: कब होगी बिहार एएसआई की परीक्षा

बता दें बीपीएसएससी एएसआई की परीक्षा 22 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा ऑफलाइन मोड में एक ही शिफ्ट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) के 462 पदों के लिए हो रही है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police ASI Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाक BPSSC Bihar ASI Admit Card 2026 Released लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BPSSC Bihar ASI Admit Card 2026: Download Here

BPSSC Bihar Police ASI Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. एग्जाम सेंटर का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Bihar Police ASI Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे बिहार पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। यहां आपको बिना इसके एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जरूर ले जाएं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article