जॉब्स

BRO Recruitment 2024: बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, आज से करें अप्लाई

BRO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन ने ड्रॉट्समैन, सुपरवाइजर, टर्नर और मशीनिस्ट सहित 466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर आज यानी 10 अगस्त 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

BRO Recruitment 2024

BRO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (Border Roads Organization) ने ड्रॉट्समैन, सुपरवाइजर, टर्नर, मशीनिस्ट और ड्राइवर मकैनिकल सपोर्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन में नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर आज यानी 10 अगस्त 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

BRO Job Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन के जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में ड्रॉट्समैन, सुपरवाइजर, टर्नर, मशीनिस्ट, ड्राइवर मकैनिकल सपोर्ट, ड्राइवर रोड रोलर और ऑपरेटर एक्सकेवेटिंग मशीनरी ट्रेड में कुल 466 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 226 पद, एससी के लिए 67 पद, एसटी के लिए 39 पद, ओबीसी के लिए 81 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 53 पद शामिल हैं।

How to apply for BRO Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 50000 से ज्यादा, यहां तुरंत करें अप्लाई

BRO Latest Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन में इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 25/27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article