।BPSC TRE 2.0 Result 2023 PDF Download: क्या आपने भी बिहार शिक्षक भर्ती फेज 2 परीक्षा में भाग लिया था, तो हो जाइये तैयार क्योंकि सारे प्रोसीजर हा चुके हैं अब रिजल्ट जारी किया जाना बाकी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हाल ही में टीआरई 2.0 आंसर की जारी की थी, जिसके प्रति आपत्ति विंडो भी खोली थी, उम्मीदवारों के पास 14 दिसंबर 2023 तक आपत्ति करने का मौका है, इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी और उठाई गई आपत्तियों की जांच करके BPSC TRE 2.0 Result 2023 Declared कर दिया जाएगा।
बीपीएससी टीआरई 2.0 परिणाम - BPSC TRE 2.0 Result 2023 Date
बीपीएससी टीआरई 2.0 परिणाम 2023 इन्हीं दिनों में जारी किया जाएगा, बता दें इस भर्ती अभियान से जुड़ी सारी प्रक्रिया को तेजी से संचालित किया जा रहा है, जो लोग BPSC TRE 2.0 Answer Key के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं।
बीपीएससी टीआरई 2.0 आंसर की - BPSC TRE 2.0 Answer Key
BPSC ने कक्षा 9-10 के विषयों की आंसर की जारी की है, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बांग्ला, संस्कृत, अरबी, फारसी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, ललित कला, मैथिली, संगीत और कंप्यूटर और नृत्य शामिल है।
लागइन करके करें आपत्ति
आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा। बीपीएससी टीआरई 2.0 आंसर की कैसे डाउनलोड करें यह जानने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-
बीपीएससी टीआरई 2.0 उत्तर कुंजी: कैसे डाउनलोड करें - How to Download BPSC TRE 2.0 Result Answer Key
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध बीपीएससी टीआरई 2.0 उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं
- पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कब आएगा रिजल्ट
बीपीएससी 16 दिसंबर तक स्कूल शिक्षक और हेडमास्टर लिखित (उद्देश्य) प्रतियोगी परीक्षा 2023 आयोजित कर रहा है। संभावना है कि इस परीक्षा के आयोजन के बाद पहले शिक्षक भर्ती चरण 2 का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
