BPSC TRE 3.0 Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च और 16 मार्च को आयोजित की जाएगी। पहले दिन यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जबकि, दूसरे दिन परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी। एडमिट कार्ड में आवंटित परीक्षा केंद्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें केंद्र कोड और जिला का नाम अंकित होगा। बता दें कि परीक्षा केंद्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी 12 मार्च से उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी 14 मार्च तक निश्चित रूप से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेंगे।
How to download BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार टीचर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC TRE 3.0 Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च से 25 मार्च के बीच जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
