BPSC TRE Phase II Marks 2023: दिसंबर में हुई थी परीक्षा
बीपीएससी स्कूल टीचर व हेड मास्टर परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को दो शिफ्ट और 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक एक शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 22 दिसंबर को जारी किया गया। जबकि, आयोग ने अब इस परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
How to download BPSC TRE Phase II Marksheet 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर स्कूल टीचर मार्कशीट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
Bihar Teacher Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
बीपीएससी द्वारा मिडिल स्कूल टीचर यानी कक्षा 6 से 8 तक के 31982, टीजीटी के 18877 पद और पीजीटी टीचर के 18577 पद सहित कुल 69,706 पदों पर भर्ती की जानी है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
