Greater Noida School Closed: गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ग्रेटर नोएडा के ऐतिहासिक द्रोणाचार्य मंदिर दनकौर में आयोजित होने वाले सालाना मेले के मद्देनजर 9 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। मेले के दौरान उमड़ने वाली भारी जनसभा और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। ताकि छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। बता दें कि शुरुआत में छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन बाद में इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई, जिससे छात्रों को राहत मिली है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BOB LBO Recruitment 2026 आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, इस दिन तक कर पाएंगे अप्लाई
द्रोणाचार्य मेले के कारण लिया गया फैसला
दनकौर स्थित प्राचीन गुरु द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले और धार्मिक उत्सवों के दौरान स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं और आगंतुकों की भारी भीड़ जुटती है। इस विशाल जमावड़े के कारण आसपास के रास्तों और मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसी संभावित अव्यवस्था और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 9 सितंबर यानी कल को स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया।
सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश
गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह अवकाश ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सभी सरकारी, परिषद तथा गैर-सरकारी यानी प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -SSC Selection Post Phase-14/2026: परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड पर बड़ी अपडेट, स्क्राइब के लिए नए नियम लागू
अभिभावकों को सलाह
प्रशासनिक आदेश से पूर्व शिव नादर स्कूल सहित कई निजी विद्यालयों के अभिभावकों को छुट्टी से संबंधित सूचनाएं मिल रही थी, जिसे बाद में प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से स्पष्ट कर दिया गया। हालांकि, किसी भी प्रकार के संशय से बचने के लिए अभिभावकों और छात्रों को सलाह है कि वह छुट्टियों से जुड़ी जानकारी और आगे की अपडेट के लिए अपने-अपने स्कूल प्रबंधन के संपर्क में रहें।
