एजुकेशन

BOB LBO Recruitment 2026 आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, इस दिन तक कर पाएंगे अप्लाई

BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

BOB LBO Recruitment 2026 (Photo - AI)

BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने LBO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। जो योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों ने किसी कारण से अब तक अपना आवेदन फॉर्म जमा नहीं किया था, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। बैंक द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से उम्मीदवारों को आवेदन की नई तिथि, आवेदन प्रक्रिया और ऑनलाइन शुल्क के भुगतान को लेकर अपडेट कर दिया है। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन की समय-सीमा में विस्तार किया है। बता दें कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर थी, जिसे आगे बढ़ाकर 17 सितंबर कर दिया गया है। अब उम्मीदवारों के पास 10 दिन का अतिरिक्त समय है। इस दौरान उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाए तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

क्या है भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी ?

लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य है:

शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

स्थानीय भाषा का ज्ञान: अभ्यर्थी को संबंधित राज्य/सर्किल की स्थानीय भाषा (Local Language) बोलने, पढ़ने और लिखने में निपुण होना आवश्यक है।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन

स्टेप 1 - भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।

स्टेप 2 - 'Careers' सेक्शन में जाकर 'Recruitment of Local Bank Officers 2026' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करें और मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 5 - अपने पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

स्टेप 7 - अब आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें।

क्या है भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • स्थानीय भाषा टेस्ट
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं और सर्वर डाउन से बचने के लिए लास्ट डेट का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article